Skip to main content

Posts

मोहब्बत ....

राह - ए - मोहब्बत  की मन्जिल दरकिनार नहीं  होती , जूनून - ए - मोहब्बत की राह खुशगवार  नहीं होती , यूँ  तो तमाम अडचनें आती हैं मोहब्बत की राह में , पर  वो मोहब्बत ही क्या  जो राह - ए -  बंदिशों  से गुलज़ार नहीं होती , सच्चे प्यार की कभी हार नहीं होती , क्योंकि सच्ची मोहब्बत अधिकार जताने का नाम नहीं होती !!  -प्रियंका त्रिवेदी 

ये किधर चला तू .......

ग़मगीन करके  सारा जहां तोड़ कर सारी बन्दिशें छोड़ करके मुझे यूँ तन्हा बिखेर कर ख्वाबों के शामियाने चल दिया तू खुद से ही दूर देने चला था तू मुझे ख़ुशी देने बदले में खुद को ही गम दे गया  खुद को ही गम दे गया !! "प्रियंका त्रिवेदी"
 दिल  का चैन ओ करार  सब तेरे सज़दे पे वारे यार .......   - प्रियंका त्रिवेदी 

यादों की बारात ........

   ना दिन  हो ना रात हो यादों की बारात हो  बस तुमसे बारात की ही एक फ़रियाद हो  दिल  में हसरतें बेशुमार हों  ना चैन हो ना करार हो  छा जाए दिल में ख़ुशी  जब तेरा दीदार हो ........... - प्रियंका त्रिवेदी 

ऐसा क्यूँ होता है ?? ....................

  ऐसा क्यूँ होता है??  बगिया खिलने से  पहले ही फूल मुरझा जाते  हैं   दुनिया रौशन  होने से पहले ही अँधेरा हो जाता है , खुशियाँ आने से पहले ही गम छा जाता है  दिल जुड़ने से पहले ही टूट जाता है  अरे ज्यादा इमोशनल होने वाली बात नहीं है  सब महंगाई का असर है  :) :) हर इमोशन  टाइम टाइम पर चेंज होता रहता है  रिसेशन  का टाइम है यार तो इमोशन भी  महंगे हो  गये हैं  ............... "प्रियंका त्रिवेदी"

खुशियाँ ...........

  एह  खुदा बस तुझसे है इतनी सी इल्तजा के,  राह़े प्यार  में उसको खुशियाँ हज़ार देना , भूल जाए वो हमें , उसका मुक्कद्दर संवार देना, उसकी खिलती ज़िन्दगी से मेरा अक्स निकाल देना  एह  खुदा उसे खुशियाँ जिंदगी में हज़ार देना !!!!!!                                     - प्रियंका त्रिवेदी 

उमीदों का कारवां .............

उमीदों का कारवां है दुखों से भरा ....... राह है मुश्किल , मंजिल है काटों भरी ... मगर तू चलता जा राही , अपनी डगर  बिना मंजिल की फिकर  किये मुसाफिर तुझे अपना लक्ष्य जरुर हासिल होगा , एक ना एक दिन ..... उमीदों का कारवां है दुखों से भरा ....... तू चलता जा राही तू चलता जा ..... "  प्रियंका  त्रिवेदी "